रिसर्च में बताया गया- कब और कितना पानी पीने से वजन कम होगा?

रिसर्च में बताया गया- कब और कितना पानी पीने से वजन कम होगा?

सेहतराग टीम

आज के समय में मोटापा अधिकतर लोगों को परेशान करता है। इसकी वजह से मोटे लोग तरह-तरह की तकनीक अपनाकर अपना वजन घटाने का प्रयास करते हैं। उसके बावजूद भी उन्हें आराम नहीं मिलता है। यह इसलिए होता है क्योंकि आजकल लोगों की दिनचर्या और खान-पान में काफी बदलाव आ गया है। इसके अलावा कई कारणों की वजह से लोग तनाव में रहते हैं। वहीं कई लोगों को ये समस्या पीढ़ी दर पीढ़ी भी रहती है। ऐसी स्थिति में लोग अपने बढ़े वजन को कैसे कम करें ये बड़ी समस्या है। वहीं अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे वजन कम हो जाएगा।

पढ़ें- हाई बीपी होने पर बरते ये सावधानियां, जल्द होगा आराम

एक शोध में खुलासा हुआ है कि अगर खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पीते हैं, तो वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसा आप हर मील के साथ कर सकते हैं। यह भूख कम और कैलोरीज बर्न करने में सहायक है। एक रिसर्च के अनुसार, खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पीने से भूख में कमी आती है और व्यक्ति औसतन कम खाता है। इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

इस रिसर्च में 15 वयस्कों को शामिल किया गया था। इनमें 8 पुरुष थे, जिनकी औसत आयु  26.4 वर्ष थी और 7 महिलाएं थी, जिनकी औसत आयु 23.5 वर्ष थी। इस शोध का परिणाम संतोषजनक रहा है। इस विषय पर कई और शोध किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो हर मील( खाना खाने ) से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं।

इसे भी पढ़ें-

जानिए, ग्रीन टी कब पीनी चाहिए? ताकि फायदा हो नुकसान नहीं

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।